केंद्रीय बजट 2025 इन्फ्रास्ट्रक्चर में बड़े निवेश से विकास और रोजगार के नए अवसर । Union Budget 2025
By Just Real Info - जनवरी 31, 2025
आज का दिन 1 फरवरी 2025 बहुत महत्त्व रखता है। क्योंकि आज भारत देश के भविष्य हेतु विकास का महत्वपूर्ण केंद्रीय बजट 2025 पेश किया जाएगा। आज ही हमारे भारत देश के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा केंद्रीय बजट 2025 को पेश किया जाएगा। आठवां बजट होने के साथ साथ खास होने की उम्मीद लगाई जा रही है। क्योंकि भारत की आर्थिक विकास, अर्थव्यवस्था में सुधार की दिशा सुनिश्चित करेगा । इस वर्ष के बजट में विभिन्न सरकारी योजनाओं और देश के आर्थिक विकास में बदलाव की काफी उम्मीद है। केंद्रीय बजट 11:00 सुबह संसद भवन में पेश किया जाएगा।
केंद्रीय बजट 2025 की उम्मीदें
इस वर्ष की बजट को लेकर आम नागरिकों और बड़े वर्ग के उद्यमियों, कर्मचारियों को केंद्रीय बजट 2025 के लिए बहुत लगाए हुए है। इस वर्ष रोजगार उपलब्धता , शिक्षा , स्वास्थ्य सेवाओं, सरकारी योजनाओं पर बढ़ावा की बहुत उम्मीद है। मुख्य रूप से टैक्स और आयकर की व्यवस्था में परिवर्तन किया जा सकता है। जो निम्न व मध्यम वर्गीय परिवार के लिए खास होने के संभावनाएं है।
कर व्यवस्था में सुधार
पिछले साल के बजट में कर संबंधित किसी प्रकार का छूट नही दिया जा रहा था। लेकिन वर्ष की बजट में छूट देखने को मिल सकता है। यदि निर्मला सीतारमण इस वर्ष की बजट में कर व्यवस्था पर सुधार करती है तो इसे मध्यम वर्गीय लोगो के लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाला है। और साथ कर संबधित मुद्दो से राहत मिलेगा।
केंद्रीय बजट 2025 की समय तिथि
इस वर्ष की केंद्रीय बजट पेश करने हेतु 1 फरवरी 2025 के 11:00 बजे का समय सीमा निर्धारित किया गया है। इस विभिन्न मीडिया चैनलों के माध्यम से लाइव देखा जा सकता है। इस साल की बजट में निर्मला सीतारमण आगामी वित्तीय वर्ष को आर्थिक विकास एवम अर्थव्यवस्था पर जोर डाल सकती है।
भविष्य की दिशा सुनिश्चित
भारत का यह केंद्रीय बजट देश के नागरिकों के भविष्य और आर्थिक विकास की दिशा सुनिश्चित कर सकता है। आयकर में परिवर्तन, रोजगार के नए सृजन, nps पेंशन इत्यादि से भारत के आम नागरिकों को काफी राहत मिल सकता है।
निष्कर्ष
यह केंद्रीय बजट भारत देश के लिए एक अच्छा कदम हो सकता है। जो कि देश को आर्थिक रूप से एक नया दिशा प्रदान करेगा। लेकिन अब देखना ये है कि बजट पेश के समय देश के नागरिकों को किस प्रकार से राहत मिल सकता है।
0 Comments